Search
Close this search box.

जिले में खाद्य आपूर्ति हेतु उर्वरकों का भंडारण, किसानों को समय पर मिलेगा खाद जिला प्रशासन की सख्त निगरानी में कृषकों को वितरण जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले में खाद्य आपूर्ति हेतु उर्वरकों का भंडारण, किसानों को समय पर मिलेगा खाद

जिला प्रशासन की सख्त निगरानी में कृषकों को वितरण जारी

अम्बिकापुर 03 जुलाई 2025/ जिले में खरीफ मौसम की खेती के लिए किसानों को आवश्यक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा उर्वरकों का भंडारण एवं वितरण लगातार किया जा रहा है। किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी और पोटाश जैसे प्रमुख उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में कुल 14,791 क्विंटल उर्वरक का भंडारण किया गया है। इसमें से 12,893 क्विंटल उर्वरक किसानों को वितरित किया जा चुका है। इस प्रकार 1,898 क्विंटल खाद शेष भंडारण में उपलब्ध है, जिसे किसानों की आवश्यकता अनुसार वितरित किया जा रहा है।

 

उर्वरकों की भण्डार स्थिति इस प्रकार

यूरिया- 7,862 क्विंटल भंडारण, 6,884 क्विंटल वितरण, 978 क्विंटल शेष, डी.ए.पी.-1,276 क्विंटल भंडारण, 1,092 क्विंटल वितरण, 184 क्विंटल शेष, एन.पी.के.- 4,066 क्विंटल भंडारण, 3,815 क्विंटल वितरण, 251 क्विंटल शेष, एसएसपी- 811 क्विंटल भंडारण, 537 क्विंटल वितरण, 274 क्विंटल शेष, पोटाश- 776 क्विंटल भंडारण, 565 क्विंटल वितरण, 211 क्विंटल शेष है।

 

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी सहकारी समिति अथवा विक्रेताओं द्वारा अनावश्यक भंडारण अथवा कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न विकासखंडों में उर्वरक वितरण की निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम भंडारण केंद्रों और विक्रय समितियों का औचक निरीक्षण करेगी ताकि किसानों को उचित दर पर खाद मिल सके।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें