नकली खाद का अवैध कारोबार, 128.70 मेट्रिक टन नकली यूरिया जप्
सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड स्थित सहकारी समिति केंद्र भूषू में नकली खाद का बड़ा अवैध कारोबार सामने आया है। प्रशासन को शिकायत मिलने पर कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए 128.70 मेट्रिक टन नकली यूरिया खाद जप्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहकारी समिति में उपलब्ध खाद का निरीक्षण करने पर बड़ी मात्रा में नकली खाद की बोरियां पाई गईं। टीम ने सभी खाद की बोरियों को जप्त कर सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। इसके अलावा, 2000 से अधिक बोरियां भी जांच के दायरे में लाई गई हैं।
कृषि कार्य के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों के लिए सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं, जैसे केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) और सहकारी समितियों के माध्यम से दी जाने वाली खाद, पर इस प्रकार की हेरा-फेरी गंभीर चिंता का विषय है। नकली खाद का वितरण किसानों की फसलों और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
प्रारंभिक जांच में सहकारी समिति में बड़ी हेराफेरी के संकेत मिले हैं। इस पूरे मामले में गहराई से जांच जारी है, और जांच पूरी होने के बाद ही जिम्मेदारों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से नकली खाद के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे खाद खरीदने में सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








