Search
Close this search box.

योग दिवस के उपलक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किया दो दिवसीय योग शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

योग दिवस के उपलक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किया दो दिवसीय योग शिवि

 

उदयपुर, सरगुजा: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) के परसा ईस्ट केते बासेन (पीईकेबी) और परसा कोल ब्लॉक (पीसीबी) खदानों के अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज (एएनआर), सरगुजा क्लस्टर कार्यालय सहित आसपास के ग्रामों में दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस आयोजन का नेतृत्व अदाणी फाउंडेशन ने किया, जिसमें अदाणी विद्या मंदिर, साल्ही सहित ग्राम तारा, बासेन, परसा, जनार्दनपुर, और सालका गांवों के प्राथमिक, माध्यमिक, और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों, सरपंचों, और पंचों सहित कुल 673 लोगों ने भाग लिया।

 

अदाणी विद्या मंदिर, साल्ही में योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में पातंजलि योग प्रशिक्षक श्री रवींद्र कुमार सिंह ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों को समझाया और इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

 

इस योग शिविर में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास के महत्व को समझते हुए इसे अपनाने का संकल्प लिया। अदाणी फाउंडेशन द्वारा यह प्रयास सामुदायिक स्वास्थ्य और समग्र विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें