Search
Close this search box.

उर्वरक दुकान में मिली अनियमितता, दुकानदार को नोटिस जारी, जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए नमूने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अम्बिकापुर 02 जून 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर विकासखण्ड लुण्ड्रा के ग्राम उदारी में मेसर्स नवाज जनरल स्टोर संस्थान में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सोमवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उर्वरक दुकान में कई कमियां एवं अनियमितताएं पायीं गईं। इस दौरान विभिन्न उर्वरकों के नमूने लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया। अनियमितताओं हेतु संबंधित प्रोपराइटर श्री शाहिद हुसैन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके संस्थान पर वर्तमान में विक्रय प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही की गई। जांच में उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान, नायब तहसीलदार श्री मोइनुद्दीन खान,अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री अम्ब्रोस टोप्पो, सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती बिबियाना बेक एवं सी.आर. पैंकरा, कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम शामिल रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें