Search
Close this search box.

विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली / आज वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय, बतौली में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत एक विशेष रथ को विभिन्न क्लस्टरों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री आशीष गुप्ता, जीतेश्वर पाठक, अनिमेष अग्रवाल, पूनम गुप्ता, पारस यादव, विश्वनाथ यादव, नितिन गुप्ता, बीडीसी लीलावती पैकरा, सरपंच सुनील टोप्पो, कृषि वैज्ञानिक डॉ. छत्रपाल और डॉ. शमशेर आलम, ब्लॉक परियोजना अधिकारी उमेश गुप्ता, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती अनीता एक्का, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रविश कुमार गुप्ता, उद्यान अधीक्षक अविनाश गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल चौहान समेत कृषि विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अभियान का उद्देश्य:

“विकसित कृषि संकल्प अभियान” किसानों को खेती में आने वाली समस्याओं का समाधान प्रदान करने, नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी देने, कीट और बीमारियों की रोकथाम, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, और कृषि से संबंधित अन्य आवश्यक विषयों पर मार्गदर्शन के लिए शुरू किया गया है।

मुख्य गतिविधियां:

कृषि वैज्ञानिक विभिन्न क्लस्टरों में जाकर किसानों से सीधा संवाद करेंगे।

किसानों की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

खेती की उन्नत तकनीकों और किट-नियंत्रण उपायों की जानकारी देंगे।

किसानों को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में काम करेंगे।

यह अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और कृषि उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी संबंधित विभाग और अधिकारी इस प्रयास को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें