Search
Close this search box.

भाजपा का अंबिकापुर विधानसभा स्तरीय मतदाता कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह सम्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



अंबिकापुर//भाजपा का अंबिकापुर विधानसभा स्तरीय मतदाता व कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह स्थानीय उदयपुर मंडल के रामगढ़ में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज के मुख्य आतिथ्य, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने मतदाता व भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा का दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण ही सरगुजा लोकसभा में हमें जीत मिली है तथा मुझे संसद में सरगुजा क्षेत्र की जनता की आवाज को बुलंद करने का अवसर मिला है। आपका कोटि कोटि अभिनंदन है। इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने अपने दम पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराया है ये सिलसिला आने वाले नगरीय व पंचायत चुनावों में भी जारी रहनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि सरगुजा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनों विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में एतिहासिक परिणाम दिया है। कार्यकर्ताओं का जितना भी अभिनंदन करें वो कम है। साथ ही सरगुजा के सम्मानीय मतदाताओं ने भाजपा का साथ देकर जो भरोसा किया है उस पर खरा उतरना हम सबकी जवाबदारी है। कार्यक्रम को पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमल भान सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया तथा वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने भी सम्बोधित किया।

स्वागत भाषण उदयपुर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन मधुसूदन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता आलोक दुबे, विजय व्यापारी, अभिषेक शर्मा, विकास पांडे, दीपक तोमर, राजेन्द्र जायसवाल, दिनेश साहू, राम केशवर राजवाडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें