Search
Close this search box.

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत दोपहिया वाहन चोरी के मामले मे आरोपी किया गया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



???? *सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत दोपहिया वाहन चोरी के मामले मे आरोपी किया गया गिरफ्तार*।
???? *थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही*।
???? *आरोपी के कब्जे से 01 नग चोरी किया गया दोपहिया वाहन किया गया बरामद*।


⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान *”ऑपरेशन विश्वास”* के तहत संदेहियो/आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी अंकित ताम्रकार साकिन केदारपुर थाना कोतवाली अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 12/04/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 12/04/24 कों प्रार्थी अपने दोपहिया वाहन एच. एफ. डीलक्स क्रमांक सीजी/15/डीडब्लू/ 7114 कों अपने घर के बाहर खड़ा कर घर के अंदर चला गया था कि इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के मकान के बाहर खड़े दोपहिया वाहन कों चोरी कर ले गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 237/24 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर मामले के आरोपी के सम्बन्ध मे मुखबीर तैनात किये गए थे, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त वाहन कों संदेही परमेश्वर लकड़ा अपने कब्जे मे छुपा कर रखा हैं, मामले के संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम परमेश्वर लकड़ा उम्र 28 वर्ष साकिन गंगापुर स्कूलपारा थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर चोरी की मोटरसायकल कों अपने कब्जे मे छुपाकर रखना स्वीकार किया आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया 01 नग दोपहिया वाहन बरामद किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा,आरक्षक रमन मण्डल, आरक्षक उमाशंकर साहू, सैनिक श्याम साहू शामिल रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें