Search
Close this search box.

ग्राम पंचायत बतौली की सरपंच श्रीमती जगरमती पैंकरा का निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राम पंचायत बतौली की सरपंच श्रीमती जगरमती पैंकरा का निधन

बतौली। ग्राम पंचायत बतौली की वर्तमान सरपंच श्रीमती जगरमती पैंकरा का करैत सांप के काटने से उपचार के दौरान अंबिकापुर में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताया गया कि करैत सांप के काटने के बाद उन्हें उपचार के लिए अंबिकापुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

श्रीमती जगरमती पैंकरा के निधन से ग्राम पंचायत बतौली सहित क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

श्रीमती जगरमती पैंकरा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें