Search
Close this search box.

राहुल गांधी जी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, अब साहिल को न्याय मिले : परवेज आलम गांधी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल गांधी जी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, अब साहिल को न्याय मिले : परवेज आलम गांधी

अंबिकापुर। कांग्रेस नेता परवेज आलम गांधी ने कहा कि एक बार फिर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में सत्य और न्याय की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से साहिल गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनके शरीर में आज भी छर्रे मौजूद हैं।

परवेज आलम गांधी ने कहा कि एक महीने से अधिक समय तक दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज करने से बचती रही, लेकिन लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धरने के बाद आखिरकार पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिस सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी नागरिकों को न्याय दिलाने की है, उसी से न्याय पाने के लिए सड़क पर धरना देना पड़ा।

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं और जेन-जी में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय आंखें मूंदे बैठी है। लोकतंत्र में युवाओं के सवालों का जवाब दमन से नहीं, बल्कि संवाद और न्याय से दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने मांग की कि दिल्ली पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करे। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि साहिल को वास्तविक न्याय तभी मिलेगा, जब निर्दोषों को राहत मिले और वास्तविक दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाए।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें