Search
Close this search box.

सीसीटीएनएस ऑपरेटरों की बैठक में लंबित ऑनलाइन कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीसीटीएनएस ऑपरेटरों की बैठक में लंबित ऑनलाइन कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

अम्बिकापुर, 09 अगस्त 2026। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में आज 09 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभाकक्ष में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री रितेश चौधरी द्वारा जिले के समस्त थानों के सीसीटीएनएस/कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक ली गई। बैठक में विभिन्न पुलिस पोर्टलों पर लंबित एवं नियमित रूप से किए जाने वाले ऑनलाइन डाटा एंट्री कार्यों की पोर्टलवार समीक्षा की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी ने MedLEaPR, मालखाना, IG एवं DG Dashboard, IIF-1 से IIF-5, e-FSL, e-Prosecution, e-Sign, NCRP, Crime App, GRM एवं MRM Portal, समन्वय पोर्टल तथा मोबाइल रिकवरी से संबंधित लंबित प्रविष्टियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में विशेष रूप से e-Prosecution पोर्टल पर चालान समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने से एक दिवस पूर्व उसे पोर्टल पर अपलोड कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने तथा अगले दिवस न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।

मालखाना संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए जप्त माल की ऑनलाइन एंट्री से पूर्व जप्ती रजिस्टर को पूर्ण रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए, ताकि रजिस्टर के अपूर्ण होने के कारण मालखाना संबंधी प्रविष्टियां लंबित न रहें।

वहीं MedLEaPR में एमएलसी एवं पीएम से संबंधित आवश्यक प्रविष्टियां समय-सीमा में पूर्ण करने तथा IG एवं DG Dashboard पर जानकारी नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। न्यायालयीन निर्णय से संबंधित Form No. 6 में आवश्यक जानकारी भी निर्धारित समय-सीमा में दर्ज करने कहा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने साइबर फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सभी सीसीटीएनएस ऑपरेटर अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए लंबित डाटा एंट्री कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें तथा संबंधित पोर्टलों पर जानकारी नियमित रूप से अद्यतन रखें। किसी भी तकनीकी समस्या अथवा संसाधन संबंधी कमी की स्थिति में तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराकर उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान पोर्टलवार कार्य प्रगति एवं लंबित कार्यों की आगामी समीक्षा बैठक में पुनः समीक्षा किए जाने की बात कही गई।

बैठक में जिले के समस्त थानों के सीसीटीएनएस/कंप्यूटर ऑपरेटर, साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें