भाजयुमो ने राहुल गांधी के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश
अंबिकापुर, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सरगुजा द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के घेराव के विरोध में गुरुवार को स्थानीय घड़ी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत सिंह सोलू ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा, निराधार आरोप और प्रधानमंत्री आवास के बाहर किया गया विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा लोकतांत्रिक और मर्यादित राजनीति में विश्वास रखती है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि बिना पूर्व सूचना प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करती है तथा अराजकता की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।
उपाध्यक्ष मधु चौदाहा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाकर केवल राजनीतिक नौटंकी कर रही है। वहीं उपाध्यक्ष विकास पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के मार्ग पर अग्रसर है, जबकि कांग्रेस केवल विरोध की राजनीति कर रही है।
निलेश सिंह ने कहा कि युवाओं का भविष्य सकारात्मक राजनीति और विकास से सुरक्षित होगा, जबकि वैभव सिंह देव ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन उसकी भी संवैधानिक मर्यादा होती है। मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत सिंह सोलू ने कहा कि युवा मोर्चा देश, लोकतंत्र और संविधान के सम्मान के लिए सदैव खड़ा रहेगा तथा राहुल गांधी का यह कदम निंदनीय है।
कार्यक्रम का संचालन अनीश सिंह ने किया तथा आभार अविनाश मंडल ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर निश्चल प्रताप सिंह, रुपेश दुबे, शुभांगी बिहाड़े, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, सरस्वती यादव, नलिनी पांडे, राखी यादव, संगीता सोनी, नंदनी सिंह, मीरा तिवारी, रीना राय, गुंजन सिंह देव, संजीव वर्मा, विकास शुक्ला, दीपक यादव, शुभम अंबष्ट, अभिषेक सिंह पिंटी, आशुमल गर्ग, रवजोत सिंह, ओंकारेश्वर सिंह, अनुराग शुक्ला, प्रीतेश दुबे, अभिषेक माथुर, आनंद साहू, प्रिंस तिवारी, सुधांशु चौबे, आयुष दुबे, विशाल सिंह, रोहन मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ







