Search
Close this search box.

ड्रंक एंड ड्राइव पर सरगुजा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 वाहन चालकों पर ₹30 हजार का जुर्माना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ड्रंक एंड ड्राइव पर सरगुजा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 वाहन चालकों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अंबिकापुर/बतौली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में यातायात शाखा एवं थाना बतौली पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए एक स्कॉर्पियो चालक एवं दो मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

यातायात शाखा की टीम ने जांच के दौरान स्कॉर्पियो क्रमांक CG-29-A-6290 के चालक छत्रपति अजमले (37 वर्ष), निवासी शांतिनगर अजिरमा को रोककर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें वह शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया।

इसी प्रकार थाना बतौली पुलिस ने खड़धोवा रोड पर वाहन जांच के दौरान समीर मिंज (19 वर्ष), निवासी कछारडीह को पल्सर एनएस मोटरसाइकिल चलाते समय तथा अमलेश मिंज (18 वर्ष), निवासी कछारडीह को एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-15-CS-5755 चलाते समय शराब के नशे में पाया। दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराने पर भी शराब सेवन की पुष्टि हुई।

तीनों वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय ने तीनों आरोपियों पर ₹10,000-₹10,000, कुल ₹30,000 का अर्थदंड लगाया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

सरगुजा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें