Search
Close this search box.

सरगुजा में शासकीय पत्रकारिता महाविद्यालय की स्थापना की मांग, NSUI ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा में शासकीय पत्रकारिता महाविद्यालय की स्थापना की मांग, NSUI ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर, 21 जून। सरगुजा NSUI के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से शनिवार शाम मुलाकात कर सरगुजा जिले में शासकीय पत्रकारिता महाविद्यालय की स्थापना किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि सरगुजा संभाग में वर्तमान तक पत्रकारिता की उच्च शिक्षा के लिए कोई शासकीय पत्रकारिता महाविद्यालय उपलब्ध नहीं है। इसके चलते पत्रकारिता की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को रायपुर, बिलासपुर एवं अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को शैक्षणिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

NSUI ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि सरगुजा जिले में शीघ्र शासकीय पत्रकारिता महाविद्यालय की स्थापना की जाए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही संभाग में गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता शिक्षा उपलब्ध हो सके तथा युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त हों।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत मांगों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए इस दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश बारी, अभिषेक सोनी, अंकित जायसवाल, अवि गोस्वामी एवं ऋषभ जायसवाल उपस्थित रहे।

NSUI पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार सरगुजा संभाग के विद्यार्थियों के हित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र में पत्रकारिता शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराएगी।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें