Search
Close this search box.

सीतापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धार्मिक भावना आहत करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धार्मिक भावना आहत करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर, 13 जून 2026। थाना सीतापुर पुलिस ने धार्मिक भावना आहत करने के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 211/2026 अंतर्गत धारा 298 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। प्रार्थी मंजीत गुप्ता द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि 13 जून 2026 की सुबह लगभग 10:00 बजे ग्राम सहनपुर स्थित हनुमान मंदिर में राजेन्द्र खलखो उर्फ भंडारी ने कथित रूप से मंदिर में रखी हनुमान जी की प्रतिमा को बाहर निकालकर जमीन पर फेंक दिया, जिससे ग्रामवासियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना सीतापुर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। प्रारंभिक जांच में अपराध घटित होना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी कृत्य के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की आगे की विवेचना नियमानुसार जारी है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें