बतौली मंडल के टीरंग एवं पोपरेंगा में नवीन सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न
बतौली/ सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के बतौली मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत टीरंग एवं ग्राम पंचायत पोपरेंगा में नवीन सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि रज्जु राम जी, मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता जी, महामंत्री विश्वनाथ यादव जी, जितेश्वर पाठक जी, पूनम गुप्ता जी, सूरज बहादुर यादव जी, नवीन गुप्ता जी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि टीरंग एवं पोपरेंगा सहित पूरे बतौली मंडल में हो रहे विकास कार्य क्षेत्र की प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुविधा प्राप्त होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार तथा दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं होती, बल्कि यह गांव के समग्र विकास, आर्थिक प्रगति एवं आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव भी होती है। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल साबित होगी।
जनआकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए शासन-प्रशासन एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा ग्रामवासियों को इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








