Search
Close this search box.

केतुग्राम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, प्रभारी बनाए गए विधायक रामकुमार टोप्पो की रणनीति रही निर्णायक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केतुग्राम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, प्रभारी बनाए गए विधायक रामकुमार टोप्पो की रणनीति रही निर्णायक

अंबिकापुर/सीतापुर — भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए पश्चिम बंगाल की केतुग्राम विधानसभा सीट का प्रभारी नियुक्त किया गया था।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बीच केतुग्राम विधानसभा सीट पर पार्टी को बड़ी सफलता हासिल हुई है। भाजपा प्रत्याशी आनंदी घोष ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी SEKH SAHONAWEZ को लगभग 2,7600 मतों के विशाल अंतर से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस शानदार विजय में विधायक रामकुमार टोप्पो की रणनीतिक भूमिका, चुनाव प्रबंधन, संगठनात्मक समन्वय एवं जनसंपर्क अभियान का विशेष योगदान माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में बनाई गई योजनाओं एवं प्रभावी चुनाव संचालन ने केतुग्राम में भाजपा को मजबूत आधार प्रदान किया।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन की सामूहिक मेहनत और कुशल नेतृत्व का परिणाम बताया है।

यह जीत न केवल पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़ती ताकत को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि सही रणनीति, मजबूत नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्पण से किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें