Search
Close this search box.

दुष्कर्म एवं उत्पीड़न मामले में फरार आरोपी गोवा से गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुष्कर्म एवं उत्पीड़न मामले में फरार आरोपी गोवा से गिरफ्तार

सरगुजा / सरगुजा पुलिस ने दुष्कर्म एवं उत्पीड़न के गंभीर मामले में फरार आरोपी को गोवा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा-निर्देशन में थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक युवती को शादी का झांसा देकर 2 अगस्त 2025 से 28 दिसंबर 2025 के बीच दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया।

पीड़िता द्वारा 27 फरवरी 2026 को थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 25/26 के तहत धारा 69 बीएनएस एवं 67(ए) आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता एवं गवाहों के बयान दर्ज किए और आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। साइबर सेल की तकनीकी सहायता एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम को गोवा रवाना किया गया।

पुलिस टीम के सतत प्रयासों से आरोपी सोनू मझवार उर्फ सोनू साय (उम्र 24 वर्ष), निवासी लैगू पटेलपारा, थाना बतौली को गोवा से गिरफ्तार कर बतौली लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें