Search
Close this search box.

बिहान की पहल से मिला सहारा, मृतक अभिषेक खेस के परिजन को मिला 2 लाख का बीमा लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहान की पहल से मिला सहारा, मृतक अभिषेक खेस के परिजन को मिला 2 लाख का बीमा लाभ

बतौली। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ग्राम बालमपुर के निवासी अभिषेक खेस की कुछ दिन पूर्व आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। बीमा होने के बावजूद उनके परिजन बीमा क्लेम के लिए कई दिनों से इधर-उधर भटक रहे थे।

इसी दौरान गांव की एक सक्रिय महिला को इस बात की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने जनपद पंचायत बतौली को सूचना दी। जिला पंचायत सरगुजा के सीईओ श्री विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा जनपद पंचायत बतौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं डीएमएम नीरज सर और सुभाष सर के निर्देशन में बिहान कार्यालय ने तत्परता दिखाई।

बिहान से जुड़ी बीमा सखी मोहरमनी साहू ने पहल करते हुए बीमा क्लेम का फॉर्म भरवाकर ग्रामीण बैंक सेदम शाखा में जमा कराया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 मार्च 2026 को ग्रामीण बैंक सेदम द्वारा बीमा सखी की उपस्थिति में मृतक के नॉमिनी को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।

बीमा राशि प्राप्त होने पर नॉमिनी ने बिहान कार्यालय और ग्रामीण बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया। लंबे समय से परेशान परिजनों के चेहरे पर राशि मिलने के बाद खुशी साफ दिखाई दी।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें