भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
सरगुजा। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के जिलाध्यक्ष श्री भरत सिंह सिसोदिया ने आज जिला चिकित्सालय पहुँचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, आईसीयू, अस्थि कक्ष, टीबी परिसर, मेडिकल यूनिट, रक्तदान यूनिट, आपातकालीन यूनिट, शवागार परिसर, रसोई घर, ऑक्सीजन प्लांट एवं एम.आई.आर. कक्ष सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना भाजपा की प्राथमिकता है।
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों की सुविधा, स्वच्छता, दवा उपलब्धता एवं समयबद्ध उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर विनोद हर्ष, श्रीमती अरूणा सिंह, विकास पांडे, जन्मेजय मिश्रा, निलेश सिंह, दीपक तोमर, कृष्ण कुमार शर्मा, सुरेश मालिक, शोलू सिंह, अनीश सिंह, रविकांत उरांव, मार्कंडेय तिवारी, प्रकाशमणि त्रिपाठी, सत्यम साहू, रमन सिंह, आयुष दुबे एवं अविनाश मंडल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








