Search
Close this search box.

जनजाति सुरक्षा मंच की खंड स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, 24 मई दिल्ली डीलिस्टिंग महारैली की तैयारी को मिली गति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनजाति सुरक्षा मंच की खंड स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, 24 मई दिल्ली डीलिस्टिंग महारैली की तैयारी को मिली गति

बतौली। जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा बतौली खंड में खंड स्तरीय डीलिस्टिंग महारैली की तैयारी के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अघोर आश्रम, बतौली में किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी 24 मई को दिल्ली में आयोजित होने वाली डीलिस्टिंग महारैली को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति तय करना, कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपना एवं जनजागरण अभियान को गति देना रहा।

कार्यशाला में मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री इंदर भगत जी (प्रांत सह संयोजक, जनजाति सुरक्षा मंच, जशपुर), श्री बिहारी लाल उरांव जी (जिला संयोजक, जनजाति सुरक्षा मंच, सरगुजा), श्री देवनाथ सिंह पैकरा जी, श्री रज्जू राम जी, कलमू राम जी, जवाहर प्रसाद खालको, राजेंद्र पैकरा, श्रीराम भगत, राम कैलाश पैकरा, आदिया राम, करमचंद सिंह, सबल साय, बिंदेश्वर भगत, ढोलाराम विनोद पैकरा, दीपक, सुपारस, जयकरण सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, विष्णुगुप्त, श्रवण कुमार, पारस सचिन भगत, रामबिहारी पैकरा, मनोज, विकाश लकड़ा, अभय प्रकाश, रामदेव पैकरा, भारत राम, सुरेंद्र कुमार, निरंजन मिंज, गणेश राम, सी.एल. उइके, अमृत राम, संदीप लकड़ा, चंदर लाल मिंज, सतानंद, पूनमचंद जी सहित अनेक कार्यकर्ता व समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यशाला में वक्ताओं ने डीलिस्टिंग के मुद्दे पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे समाज के अधिकार, पहचान एवं संरक्षण से जुड़ा अहम विषय बताया। साथ ही दिल्ली महारैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए गांव-गांव संपर्क, जनसंवाद, प्रचार-प्रसार एवं संगठित भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि वे पूर्ण समर्पण एवं एकजुटता के साथ जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाएंगे तथा 24 मई को दिल्ली में होने वाली डीलिस्टिंग महारैली को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें