अंबिकापुर में भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा पर हुआ मंथन
पाँच सत्रों में संगठन सुदृढ़ीकरण, एआई उपयोग, पंच परिवर्तन एवं विकसित भारत के संकल्प पर हुई विस्तृत चर्चा
अंबिकापुर। बूथ, मंडल एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों की तैयारियों को लेकर आज संकल्प भवन स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, अंबिकापुर में अपेक्षित पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन पाँच सत्रों में किया गया, जिसमें संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, प्रशिक्षण की रूपरेखा, सोशल मीडिया एवं एआई के उपयोग, पंच परिवर्तन तथा विकसित भारत के संकल्प जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मंथन हुआ।
कार्यशाला का उद्घाटन एवं समापन सत्र सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने प्रस्तावना उद्बोधन देते हुए प्रशिक्षण वर्ग के महत्व, संगठनात्मक मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास पर प्रकाश डाला।
द्वितीय सत्र में महापौर मंजूषा भगत की अध्यक्षता में विषय वक्ता अंबिकेश केशरी ने प्रशिक्षण योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग की तिथियों, स्थान, विषय वक्ताओं, जिला एवं मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
तृतीय सत्र में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह की अध्यक्षता में सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक ज्ञान प्रकाश दुबे ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में एआई के उपयोग, मीडिया एवं सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण तथा पीपीटी नवाचार विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने की। इस सत्र के विषय वक्ता आरएसएस के विभाग प्रचारक हेमंत नाग ने पंच परिवर्तन विषय के अंतर्गत कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य बोध एवं स्व-आचरण पर विस्तार से विचार रखते हुए 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु राष्ट्रवादी सोच अपनाने का आह्वान किया।
अंतिम सत्र में जिज्ञासा समाधान एवं समापन जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें विषय वक्ता भारत सिंह सिसोदिया ने आगामी प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा एवं विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला के प्रारंभ में पंजीयन एवं भाजपा ध्वजारोहण के पश्चात भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वंदे मातरम् एवं वर्ग गीत के पश्चात सत्र अध्यक्षों एवं विषय वक्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू ने किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण टोली के पदाधिकारी अंबिकेश केशरी, श्रीमती अरुणा सिंह, इंदर भगत, राधेश्याम ठाकुर, विकास पांडेय, निलेश सिंह, निश्चल प्रताप सिंह, श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया, श्रीमती मधु चौदाहा, मधुसूदन शुक्ला, जन्मजय मिश्रा, रजनीश पांडेय, चंद्रिका यादव, वैभव सिंह देव, रज्जू राम, नीरू मिस्त्री, पूनम टेकाम, अनिल अग्रवाल, रुपेश दुबे, अजय सिंह बबलू, अनिल जयसवाल, विकास वर्मा, महेंद्र सिंह, श्रवण दास, संतोष दास, तजिंदर बग्गा, श्रीमती शुभांगी बिहाड़े, निशांत सिंह सोलू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








