थाना बतौली परिसर में महाशिवरात्रि पर हुआ बेल पौधारोपण, ‘हरित शिवरात्रि’ का संदेश
बतौली | दिनांक — महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर थाना परिसर बतौली में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति प्रेम का संदेश देते हुए बेल का पौधा रोपित किया गया। यह पौधारोपण थाना प्रभारी विवेक सिंह सेंगर के नेतृत्व में ‘हरित शिवरात्रि’ अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ।
इस अवसर पर थाना प्रभारी विवेक सिंह सेंगर के साथ संजय गुप्ता, आयुष अग्रवाल एवं विष्णु गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थित जनों ने बेल पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
थाना प्रभारी विवेक सिंह सेंगर ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हम सभी के लिए अत्यंत पावन एवं प्रेरणादायी है। भगवान शिव एवं माता पार्वती प्रकृति प्रेमी आदि देव हैं, जिनका प्रकृति से गहरा लगाव रहा है। ऐसे में इस शुभ अवसर पर देववृक्ष बेल का पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उसका संरक्षण करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया गया।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








