भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा की नवीन कार्यकारिणी घोषित, संजय यादव बने बतौली मंडल अध्यक्ष
अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल निराला उरांव द्वारा भाजपा किसान मोर्चा की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की गई।
जिला संवाद प्रमुख रुपेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय यादव को भाजपा किसान मोर्चा मंडल बतौली का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के पश्चात संजय यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संजय यादव ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा के आदरणीय जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया जी एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अनिल निराला उरांव जी तथा मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री आशीष कुमार गुप्ता जी का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए मुझे किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा।”
उन्होंने आगे कहा कि “मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठजनों, मार्गदर्शकों एवं अपने सभी साथियों का भी हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिनका स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद मुझे निरंतर प्राप्त होता रहा है। यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का दायित्व है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








