Search
Close this search box.

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बोदा व मंगारी में प्री-मैट्रिक छात्रावासों का किया भूमि पूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बोदा व मंगारी में प्री-मैट्रिक छात्रावासों का किया भूमि पूजन

बतौली / बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदा में ₹1.51 करोड़ की लागत से बनने वाले प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास तथा ग्राम पंचायत मंगारी में ₹1.51 करोड़ की लागत से बनने वाले प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास का भूमि पूजन कार्यक्रम आज सीतापुर विधानसभा के विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उन्नत और विकासोन्मुखी कार्य कर रही है। छात्रावासों के निर्माण से ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनका शैक्षणिक विकास सुनिश्चित होगा।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही शैक्षिक जीवन की सफलता की कुंजी है। छात्र अपने भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रज्जू राम, अनिमेष अग्रवाल, नितिन गुप्ता, निशांत गुप्ता, वैभव पाठक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शरद चंद मेशपाल, मंडल संयोजक उमेश मिश्रा, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनपद सदस्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां ग्रामीणों ने शिक्षा संबंधी इस महत्वपूर्ण पहल के लिए शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें