

अंबिकापुर-पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखरखाव में घोर लापरवाही
अंबिकापुर / NHAI और ठेकेदार कंपनी पर भ्रष्टाचार का संदेहराष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बावजूद अंबिकापुर से पत्थलगांव तक निर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के रखरखाव में भारी लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। निर्माण करने वाली टीबीसीएल (TBCL) कंपनी एवं संबंधित NHAI अधिकारियों की उदासीनता अब आमजन की सुरक्षा पर सीधा खतरा बन चुकी है।नियमों के अनुसार, सड़क निर्माण के बाद पांच वर्षों तक कंपनी और NHAI को सड़क का समुचित रखरखाव सुनिश्चित करना होता है। इसमें सड़क सतह की मरम्मत, शोल्डर सफाई, नालियों की सफाई, घास-झाड़ियों की कटाई, लेन मार्किंग, स्ट्रीट लाइट, यातायात संकेतक और आपातकालीन सुविधाओं का संचालन शामिल है।लेकिन जमीनी हकीकत उलट है। मार्ग पर सड़क किनारे घास-झाड़ियों का अंबार लगा है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो रही है। अधिकांश स्ट्रीट लाइट बंद या खराब पड़ी हैं, जो दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं। स्थानीय नागरिकों की बार-बार शिकायतों के बावजूद न ठेकेदार ने सुधार किया, न NHAI अधिकारियों ने ठोस कार्रवाई की। संदेह है कि रखरखाव के नाम पर भारी राशि खर्च दिखाई जा रही है, लेकिन कार्य नहीं हो रहा।राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों को बुनियादी सुरक्षा क्यों नहीं मिल रही? क्या आमजन की जान-माल की कीमत केवल कागजी निरीक्षणों तक सीमित है?NHAI एवं शासन-प्रासन से मांग है कि इस लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार पर तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ










