Search
Close this search box.

भाजपा महिला मोर्चा सीतापुर के सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के विरुद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सम्माननीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में सीतापुर थाने में मामला पंजीबद्ध कराया गया है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर / भाजपा महिला मोर्चा सीतापुर के सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के विरुद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सम्माननीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में सीतापुर थाने में मामला पंजीबद्ध कराया गया है।

महिला मोर्चा सीतापुर के सदस्यों ने आरोप लगाया कि आकांक्षा टोप्पो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक, अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिससे जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंची है।

उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा महिला मोर्चा सीतापुर द्वारा दिनांक 25 दिसंबर 2025 को सीतापुर थाने में आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर सीतापुर पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के अंतर्गत सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

महिला मोर्चा सीतापुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी भी जनप्रतिनिधि के खिलाफ अशोभनीय एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें