सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन
सीतापुर, सरगुजा। आज सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लीचीरमा में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य श्री सूर्या पैकरा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत लीचीरमा में आठ-आठ लाख रुपये की लागत से दो सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जाना है, जिसका विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह सड़कें गांव के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ ग्रामीण बस्तियों में विकास को नई गति देंगी।
विधायक रामकुमार टोप्पो लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुँचकर विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। जहां भी सड़क, पेयजल या अन्य किसी प्रकार की समस्या की जानकारी मिल रही है, वहां त्वरित समाधान की कार्यवाही की जा रही है।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री टोप्पो ने कहा—
“ग्राम में होने वाले प्रत्येक निर्माण कार्य की गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए। यदि कहीं किसी प्रकार की कमी दिखाई दे, तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को तुरंत अवगत कराएं, ताकि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।”
ग्रामवासियों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र के उत्थान के लिए कार्य करने की अपेक्षा जताई।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








