राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के हेमंत वर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त
राजनांदगांव संवाददाता / गौ सेवा के क्षेत्र में एवं हिंदुत्व के प्रचार प्रसार के लिए सक्रिय देश के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत वर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी प्रदान किया गया है
संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ इंद्रेश कुमार एवं प्रदेश प्रभारी प्रमोद जैन की अनुशंसा से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर द्वारा श्री हेमंत वर्मा को नियुक्ति प्रदान पत्र प्रदान किया गया है राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमंत वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर आरएसएस के डॉक्टर इंद्रेश कुमार जी का एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर जी का एवं श्री प्रमोद जैन छत्तीसगढ़ प्रभारी का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि उनकी प्राथमिकता गौ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना गोवंश की रक्षा करना नेशनल हाईवे में विचरण करने वाले गोवंश का उचित रखरखाव व्यवस्था करना साथ ही कुछ राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों लोगों द्वारा गो वंश पर अत्याचार करने की खबरी आ रही है उस पर भी प्रतिबंध लगाना प्राथमिकता होगी हेमंत वर्मा की राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर डॉक्टर इंद्रेश कुमार संजीव सिंह सेंगर स्वतंत्र प्रभारी श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव जया सिंह जुदेव प्रिंस जैन प्रमोद जैन राजनांदगांव जिला अध्यक्ष श्रीमती कांति मौर्य अंजू राव हिमेश्वरी वर्मा डोमन वर्मा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








