प्रतापगढ़ धान खरीदी केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ
सीतापुर, सरगुजा। आज सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी प्रतापगढ़ धान खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में किसान भाई एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
पूजा-अर्चना उपरांत माननीय विधायक जी ने सभी किसान भाइयों का मिठाई खिलाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने किसानों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रत्येक किसान को उनके उपज का उचित मूल्य दिलाना हमारी प्राथमिकता है।
इस दौरान विधायक जी ने धान खरीदी केंद्र के संचालन व्यवस्था की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से धान खरीदी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की प्रशंसा की।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








