पौधों को क्षति पहुँचाने की असामाजिक हरकत की कड़ी निंदा
बतौली / सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में हरियाली व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु हमारे यशस्वी विधायक माननीय श्री राम कुमार टोप्पो जी द्वारा बेलकोटा से पाम के पौधों के रोपण का पवित्र अभियान प्रारंभ किया गया था। यह अभियान “सुंदर सीतापुर – हरित सीतापुर” के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।
किन्तु अत्यंत खेद का विषय है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस नेक कार्य में बाधा डालते हुए बतौली से अंबिकापुर मार्ग पर दाहिनी ओर स्थित नवीन ढाबा से लगभग 50 मीटर आगे से लेकर बेलकोटा तक कुल लगभग 15 से 20 पौधों को उखाड़कर फेंक दिया गया अथवा कहीं ले जाया गया। यह कृत्य न केवल पर्यावरण के प्रति घोर उदासीनता दर्शाता है, बल्कि समाज विरोधी मानसिकता का परिचायक भी है।हम इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं।
समाज के समग्र विकास व स्वच्छ-हरित सीतापुर बनाने के संकल्प में ऐसी बाधाएँ न तो पहले सफल हुई हैं और न आगे होंगी। माननीय विधायक जी के नेतृत्व में यह अभियान और अधिक मजबूती के साथ जारी रहेगा।
सभी सम्मानित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि यदि किसी के पास इस घटना संबंधी कोई भी जानकारी हो तो तत्काल अवगत कराने का कष्ट करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
हरियाली का संरक्षण—हम सभी की जिम्मेदारी
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








