Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ की बालिकाएँ नई दिल्ली में बिखेरेंगी जनजातीय संस्कृति की चमक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ की बालिकाएँ नई दिल्ली में बिखेरेंगी जनजातीय संस्कृति की चमक

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर (बतौली) का राष्ट्रीय मंच पर गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व

 

शिवपुर, बतौली / सरगुजा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “Cultural Extravaganza cum GI Tagged Tribal Art Workshop and Exhibition” कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शिवपुर (बतौली, जिला-सरगुजा) की 08 बालिकाओं का चयन एकमात्र प्रतिनिधि विद्यालय के रूप में किया गया है।

ये बालिकाएँ Tribal Group Dance प्रस्तुति के माध्यम से प्रदेश की लोक-सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत झलक नई दिल्ली में प्रस्तुत करेंगी।

यह प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन 24 से 27 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत के चुनिंदा विद्यालयों को अपनी जनजातीय कला, परंपरा एवं गौरवशाली विरासत दिखाने का अवसर दिया गया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मिज़ोरम, सिक्किम, ओडिशा, तेलंगाना, दादरा एवं नगर हवेली, उत्तराखंड तथा मध्यप्रदेश से भी चयनित विद्यालय सहभागिता कर रहे हैं।

एकलव्य विद्यालय शिवपुर की इन प्रतिभाशाली नृत्यांगनाओं ने नई दिल्ली पहुँचकर अपने प्रदर्शन की तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं जिला प्रशासन द्वारा छात्राओं को समुचित निर्देशन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की यह गौरवपूर्ण भागीदारी न केवल सरगुजा क्षेत्र, बल्कि संपूर्ण राज्य के लिए हर्ष और गर्व का विषय है। यह उपलब्धि प्रदेश की बालिकाओं के उत्साह, प्रतिभा और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रमाण है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें