Search
Close this search box.

बतौली क्षेत्र को मिली विकास की बड़ी सौगात ₹9 करोड़ 68 लाख 07 हजार की लागत से दो महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण की स्वीकृति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली क्षेत्र को मिली विकास की बड़ी सौगात
₹9 करोड़ 68 लाख 07 हजार की लागत से दो महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण की स्वीकृति

सरगुजा, दिनांक 30 अक्टूबर 2025। बतौली क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में दो महत्वपूर्ण पुल निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। कुल ₹968.07 लाख (₹9 करोड़ 68 लाख 07 हजार) की लागत से इन पुलों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है।
इन स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत —
1️⃣ बंसाझाल–सकेन नदी पर पुल निर्माण कार्य – ₹419.27 लाख
2️⃣ टिरंग–घाघी नदी पर पुल निर्माण कार्य – ₹551.43 लाख
यह दोनों पुल बतौली क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाएंगे और विकास की नई राह खोलेंगे। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही मांग को पूरा करते हुए यह निर्णय बतौली के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि –

“यह वह मांग थी जिसे क्षेत्रवासियों ने वर्षों से अपने धैर्य और उम्मीदों के साथ जीवित रखा। अब पुलों के निर्माण से न केवल परिवहन सुविधा बेहतर होगी, बल्कि आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।”

बतौली क्षेत्र के नागरिकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा गया कि —

“हम अपने क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हैं — हमने बनाया है, हम ही इसे संवारेंगे।”

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  एवं  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवम सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें