Search
Close this search box.

सीतापुर विधायक पर की गई अभद्र टिप्पणी से सियासत में भूचाल — विधायक की “राम सेना” सोशल मीडिया पर छाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर विधायक पर की गई अभद्र टिप्पणी से सियासत में भूचाल — विधायक की “राम सेना” सोशल मीडिया पर छाई

सीतापुर। पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत द्वारा सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को “बंदर की तरह उछल-कूद करने वाला” कहे जाने के बाद सरगुजा की सियासत में भूचाल आ गया है। बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अमरजीत भगत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक टोप्पो के समर्थन में “राम सेना” की तरह एकजुट होकर सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनलों तक मंत्री भगत के बयान की कड़ी निंदा की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि — “जिन्हें सीतापुर की जनता ने जनसेवक चुना, उन्हें बंदर कहना लोकतंत्र का अपमान है।”

वहीं कांग्रेस खेमे में इस बयान के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। पार्टी के कई कार्यकर्ता पूर्व मंत्री के इस विवादित बयान से दूरी बनाते नज़र आ रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि “पूर्व मंत्री पहले अपनी मूंछ और चश्मा ठीक करें, उसके बाद विकास की बात करें।”

विधायक रामकुमार टोप्पो न केवल एक सशक्त जनप्रतिनिधि हैं बल्कि उन्होंने देश की सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेकर राष्ट्र सेवा का परिचय भी दिया है। उनके समर्थकों का कहना है कि टोप्पो जी युवाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान कांग्रेस के लिए “बैकफुट” का कारण बन गया है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे जनसम्मान का मुद्दा बनाते हुए मैदान संभाल लिया है।

इस पूरे प्रकरण ने न केवल सीतापुर बल्कि पूरे सरगुजा संभाग की राजनीति को गरमा दिया है, जहां अब “राम सेना” के रूप में विधायक समर्थक मंत्री के बयानों पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें