Search
Close this search box.

कांग्रेस का “वोट चोर–गद्दी छोड़” अभियान अम्बिकापुर में हुआ जोरदार आग़ाज़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस का “वोट चोर–गद्दी छोड़” अभियान अम्बिकापुर में हुआ जोरदार आग़ाज़

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं एआईसीसी सचिव सुश्री जरीता लैतफलांग ने किया नेतृत्व

 

अम्बिकापुर, 8 अक्टूबर। 7 अगस्त को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा “वोट चोरी” पर किए गए बड़े खुलासे के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने “वोट चोर–गद्दी छोड़” नामक चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत 14 अगस्त को मशाल रैली के रूप में की थी।

इसी आंदोलन के अगले चरण में कांग्रेस द्वारा देशभर में नागरिकों से संपर्क कर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की रात अम्बिकापुर शहर में पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की सहप्रभारी सुश्री जरीता लैतफलांग के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहर के विवेकानंद वार्ड एवं रामानुज वार्ड में घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क किया और “वोट चोर–गद्दी छोड़” प्रपत्र भरवाकर उनके हस्ताक्षर प्राप्त किए।

रात 8 बजे प्रारंभ हुए इस अभियान में मात्र दो घंटे के भीतर दोनों वार्डों में 500 से अधिक नागरिकों ने भाग लेकर प्रपत्र भरे।

 

इस अवसर पर श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा—

“नागरिकों के माध्यम से पूरे देश में 5 करोड़ हस्ताक्षरयुक्त प्रपत्र भरकर चुनाव आयोग को भेजे जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य वोटर लिस्ट की शुद्धता सुनिश्चित करना और उसमें की गई छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाना है। यदि वोट चोरी नहीं रुकी, तो लोकतंत्र का मूल आधार ही समाप्त हो जाएगा।”

एआईसीसी सचिव सुश्री जरीता लैतफलांग ने कहा—

“देश में नागरिकों के वोट चोरी हो रहे हैं, उनकी पहचान मिटाई जा रही है और उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में हम देश के अंतिम नागरिक के हक़ के लिए यह लड़ाई लड़ रहे हैं।”

अखिल भारतीय अभियान के अंतर्गत विगत दो दिनों में अकेले अम्बिकापुर में 3,000 से अधिक प्रपत्र भरे जा चुके हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने बताया कि सरगुजा जिले के 10 सांगठनिक ब्लॉकों में यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और आगामी दिनों में 50,000 से अधिक प्रपत्र भरवाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

इस अवसर पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, संजय विश्वकर्मा, इरफान सिद्दीकी, इंद्रजीत सिंह धंजल, रशीद अहमद, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अनूप मेहता, जमील खान, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निक्की खान, विष्णु सिंहदेव, शुभम जायसवाल, अविनाश कुमार, विकास शर्मा, हमीदा बेगम, साधना कश्यप, मोमिना खातून, शकीला बानो, अमित सिंह एवं दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें