सरगुजा पुलिस द्वारा जप्त मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण संपन्न
सरगुजा, 30 सितम्बर 2025। जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में सरगुजा जिले के कुल 73 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण विधिवत संपन्न किया गया। नष्टीकरण कार्यवाही इंद्रा पावर जैन प्राइवेट लिमिटेड, नयनपुर गिरवरगंज, जिला सूरजपुर में आयोजित की गई।
इस दौरान एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत जप्त कुल मादक पदार्थों का निपटान किया गया, जिनमें –
गांजा 439.544 किलोग्राम
इंजेक्शन 7435 नग
टेबलेट 2414 नग
कैप्सूल 11070 नग
कफ सिरप 898 नग को विधिवत रूप से नष्ट किया गया।
नष्टीकरण कार्यवाही में समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.), समिति सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, जिला आबकारी अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत गायकवाड़ एवं पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी की गई।
नष्टीकरण से पूर्व सभी प्रकरणों की विस्तृत सूची एवं आवश्यक दस्तावेज समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए तथा इसकी सूचना संबंधित विभागों एवं माननीय न्यायालय को अग्रिम रूप से दी गई।
इस अवसर पर थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक गंभीर साय, प्रधान आरक्षक अनिल तिर्की एवं आरक्षक अजय यादव भी उपस्थित रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








