Search
Close this search box.

आदिम जाति सहकारी समिति, बतौली ( बिलासपुर) की वार्षिक आमसभा सम्पन्नबतौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदिम जाति सहकारी समिति, बतौली ( बिलासपुर) की वार्षिक आमसभा सम्पन्नबतौली

25 सितम्बर 2025। आदिम जाति सहकारी समिति, बतौली की वार्षिक आमसभा दिनांक 25 सितम्बर 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह आमसभा माननीय उप आयुक्त महोदया द्वारा निर्धारित एजेंडा के अनुसार सम्पन्न हुई।बैठक में समिति से जुड़े सभी प्रमुख बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई तथा उपस्थित सदस्यों ने अपने मूल्यवान सुझाव और विचार प्रस्तुत किए। इस आमसभा में समिति के प्राधिकृत अधिकारी श्री देवनाथ सिंह, सहकारिता निरीक्षक श्री हिमेश सर, समिति प्रबंधक श्री पुरुषोत्तम गुप्ता सहित श्री धर्मेन्द्र कुमार सदावर्ती, श्री आशीष खलखो और क्षेत्र के कृषकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।आमसभा को सामूहिक सहभागिता और सहकारिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय कृषकों की सक्रिय भागीदारी ने आमसभा को सार्थक और सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें