Search
Close this search box.

सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबिकापुर / सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान विधायक श्री टोप्पो ने सांसद श्री महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि वे जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों, यही हम सभी की प्रार्थना है।इस अवसर पर विधायक श्री टोप्पो ने यह भी कहा कि सांसद श्री चिंतामणि महाराज जनहित के प्रति समर्पित एवं सदैव सक्रिय रहे हैं। उनका शीघ्र स्वस्थ होना संपूर्ण सरगुजा और क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत ही हर्ष का विषय होगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें