डिजिटल अरेस्ट के जरिये साइबर ठग बना रहे आमनागरिकों को निशाना, डिजिटल अरेस्ट सिर्फ साइबर ठगी का तरीका
अम्बिकापुर/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने आमनागरिकों को सतर्क करते हुए बताया है कि हाल ही में साइबर ठगों द्वारा “डिजिटल अरेस्ट” नामक फर्जी प्रक्रिया के जरिये लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। यह केवल एक ठगी का नया तरीका है, किसी भी प्रकार की वैधानिक प्रक्रिया नहीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने कहा कि साइबर अपराधी नागरिकों को व्हाट्सएप/वीडियो कॉल के माध्यम से झूठा भय दिखाकर ठगी कर रहे हैं। नागरिक किसी भी परिस्थिति में डरें नहीं और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना/चौकी में दर्ज कराएँ अथवा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
—
क्या है डिजिटल अरेस्ट ?
साइबर ठग किसी व्यक्ति को यह कहकर धमकाते हैं कि उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है, पार्सल में गलत सामान मिला है या किसी गैरकानूनी गतिविधि से उसका नाम जुड़ा है।
कॉल या वीडियो कॉल के जरिये पीड़ित को “गिरफ्तारी” की झूठी जानकारी दी जाती है और भारी-भरकम रकम की मांग की जाती है।
ठग खुद को पुलिस, नॉरकोटिक्स, इनकम टैक्स, सीबीआई या साइबर सेल का अधिकारी बताकर कॉल करते हैं और पीड़ित को डराने के लिए नकली ऑफिस बैकग्राउंड का इस्तेमाल करते हैं।
—
फर्जी डिजिटल अरेस्ट की प्रक्रिया में ठगों की हरकतें
व्हाट्सएप या वीडियो कॉल पर नकली जांच/पूछताछ।
कॉल के दौरान यूनिफॉर्म या ऑफिस जैसा सेटअप दिखाकर दबाव बनाना।
पीड़ित को कहा जाता है कि कॉल काटना या अन्य से बातचीत करना मना है।
अंततः मामले से बचाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठ ली जाती है।
—
साइबर ठगी से बचाव के उपाय
1. अज्ञात नंबर से आए व्हाट्सएप या वीडियो कॉल स्वीकार न करें।
2. किसी भी परिस्थिति में डरें नहीं — डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती।
3. पुलिस या किसी अन्य एजेंसी द्वारा वीडियो कॉल/व्हाट्सएप कॉल पर “गिरफ्तारी” जैसी कार्रवाई नहीं की जाती।
4. किसी भी संदिग्ध कॉल/गतिविधि की तुरंत सूचना नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें
सरगुजा पुलिस की अपील
आमनागरिकों को साइबर ठगी के नित-नये तरीकों से सतर्क किया जा रहा है। साइबर जागरूकता अभियान के माध्यम से सभी से अपील है कि सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल का शिकार न बनें।
👉 नागरिक सरगुजा पुलिस के अधिकृत व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और आवश्यक साइबर जागरूकता संबंधी जानका
रियाँ प्राप्त करें।
🔗 सरगुजा पुलिस व्हाट्सएप चैनल लिंक क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6AX5pKgsO0nTDxIm1i
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








