Search
Close this search box.

खेल विभाग में भ्रष्टाचार और नकली डिग्री मामले को उजागर करने वाले युवा कांग्रेस एवं NSUI पदाधिकारियों पर दर्ज अपराध के विरोध में सरगुजा में पुतला दहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेल विभाग में भ्रष्टाचार और नकली डिग्री मामले को उजागर करने वाले युवा कांग्रेस एवं NSUI पदाधिकारियों पर दर्ज अपराध के विरोध में सरगुजा में पुतला दहन

 

अंबिकापुर, 21 सितम्बर 2025/ खेल विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार एवं नकली डिग्री मामले का खुलासा करने वाले युवा कांग्रेस एवं NSUI पदाधिकारियों के विरुद्ध दर्ज अपराध के विरोध में आज युवा कांग्रेस और NSUI सरगुजा ने घड़ी चौक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया।

 

युवा कांग्रेस के भावेश शुक्ला ने बस्तर ओलंपिक में करोड़ों रुपये के ट्रैकसूट घोटाले का पर्दाफाश किया था, वहीं NSUI रायपुर इकाई के जिलाध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने नकली मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। किंतु दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के इन युवा एवं छात्र प्रकोष्ठ पदाधिकारियों पर ही अपराध दर्ज करा दिया।

 

इसी के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज सरगुजा में युवा कांग्रेस और NSUI ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। पुतला दहन से पूर्व राजीव भवन से एक रैली निकाली गई जो घड़ी चौक पहुंचकर सभा एवं प्रदर्शन में परिवर्तित हुई।

 

इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा ने कहा कि प्रदेश की सरकार प्रशासनिक अधिकारियों को आगे कर युवाओं की जायज मांगों का दमन कर रही है। सरकार का यह कदम घोटालेबाजों को संरक्षण देने जैसा है जिनके सूत्र भाजपा से जुड़े हुए हैं।

 

वहीं NSUI जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। युवा कांग्रेस और NSUI पदाधिकारियों पर दर्ज झूठे प्रकरण को तुरंत वापस लेना होगा अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, हिमांशु जायसवाल, विष्णु सिहदेव, आलोक सोह, गुरुप्रीत सिद्धू, नीतीश चौरसिया, राजनोश सिंह, सतीश बारी, विश्वविद्यालय अध्यक्ष NSUI सुरेंद्र गुप्ता, अवनेंद्र सिंह, गौतम गुप्ता, धीरज जायसवाल, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, ऋषिकेश मिश्रा, राधे अग्रवाल, आकाश यादव, अतुल यादव, अनमोल गोस्वामी, अंकित एक्का, अभिनव काशी, योगराज कुशवाहा, सतीश घोष, रोहन, साहिल, संजर नब्ज, आयुष सोनी, सागर सोह, आकाश जायसवाल, अरशद अंसारी, रोलर सिंह, सुजीत, सुनील, गोविंद राम, अंशु सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें