Search
Close this search box.

प्राथमिक शाला नवापारा, बतौली में परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में न्योता भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली / 19 सितंबर को प्राथमिक शाला नवापारा, बतौली में परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में न्योता भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री आशीष गुप्ता, श्री हरि गुप्ता, श्री अनिमेष अग्रवाल, श्री विश्वनाथ यादव, श्री बजरंग गुप्ता, श्री नितिन गुप्ता, श्री विशाल गुप्ता, श्री सुदामा गुप्ता, श्री चंद्रमा प्रसाद गुप्ता, सरपंच श्रीमती जगरमाती, पूर्व सरपंच हिंदलाल जी, गायत्री परिवार के सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

शिक्षा विभाग से विकासखंड शिक्षा अधिकारी शरदचंद्र मेषपाल, बीपीओ उमेश गुप्ता, संकुल प्राचार्य देवेंद्र गुप्ता, सीएसी सुदर्शन गुप्ता एवं संकुल क्षेत्र के सभी शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

न्योता भोजन का आयोजन सुमित गुप्ता (प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला नवापारा), सहायक शिक्षिका सुनीता गुप्ता एवं किरणलता गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम के दौरान विधायक महोदय ने बच्चों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय के सभी 34 विद्यार्थियों को 500-500 रुपये का पुरस्कार, सभी शिक्षकों को 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि तथा रसोई सहायिकाओं को 1000 रुपये इनाम प्रदान किया।

 

इस अवसर पर विधायक श्री टोप्पो ने कहा कि – “विद्यालय शिक्षा का मंदिर है, यहाँ बच्चों की खुशियों और उज्ज्वल भविष्य से बढ़कर कुछ नहीं है। हम सबका दायित्व है कि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएँ।”

 

कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने विधायक एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें