Search
Close this search box.

कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, बतौली (सरगुजा) में हिंदी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, बतौली (सरगुजा) में हिंदी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

 

बतौली, 14 सितम्बर 2025/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, बतौली (सरगुजा) में आज दिनांक 14 सितम्बर 2025, रविवार को हिंदी दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में चल रहे हिंदी पखवाड़ा (1 से 14 सितम्बर) के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं—कविता, कहानी, भाषण, श्रुतिलेखन, वर्तनी शुद्धि, पत्रलेखन एवं नाट्य मंचन—का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में विजेता छात्राओं को प्राचार्य श्री अरविंद अशोक तिग्गा द्वारा पुरस्कार प्रदान करना शामिल रहा। इसी क्रम में कक्षा 11वीं की छात्रा ऊषा ने हिंदी दिवस पर एक आकर्षक चित्र बनाकर विद्यालय परिवार को समर्पित किया, जिसे सभी ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान हिंदी शिक्षिका श्रीमती शोभा दीक्षित ने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान की धरोहर है। वहीं हिंदी शिक्षक श्री आशांशु त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि “हिंदी हमारे गर्व, गौरव और स्वाभिमान की भाषा है। भाषा और माताएं अमर होती हैं, अतः हिंदी को जीवन के स्पंदन से जोड़ना आवश्यक है।”

अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य श्री तिग्गा ने कहा कि भाषा जीवन का आधार है और हिंदी हमारी एकता, संस्कृति और आत्मगौरव की संवाहक है।

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएँ सुश्री दीक्षा, सुश्री प्रतीक्षा, श्री बुद्धिप्रकाश, श्री अनुज, श्री अमित सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। संचालन छात्रा प्रज्ञा ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें