Search
Close this search box.

ग्राम पंचायत सरमना में गणेश पूजन एवं भंडारा का भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राम पंचायत सरमना में गणेश पूजन एवं भंडारा का भव्य आयोजन

 

सरमना – ग्राम पंचायत सरमना में गणेश पूजन समारोह का श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर धार्मिक वातावरण में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गणपति बप्पा का गुणगान किया।

भजन-कीर्तन के उपरांत सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में विकास सिंह दीवान, भूपेंद्र सिंह, बाबूलाल, मनमोहन, पर्मानंद, महीना राम, अलवा राम, रिंकू सिंह, खिलेश सिंह, ज्योति आभा सिंह, सन्मति, कमला सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, धार्मिक सद्भाव और पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। गणेश भगवान के पूजन के साथ गांव में सकारात्मकता और सामूहिक सौहार्द का संदेश प्रसारित हुआ।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें