स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
बतौली / बतौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व मंत्री श्री अमरजीत भगत जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उनके योगदान एवं देश के विकास में उनके अमूल्य कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में श्री पालू गुप्ता, रामप्रसाद, अरुण गुप्ता, रिंकू सिंह, सुंदर मिंज, अमन गुप्ता, आलय त्रिपाठी, नंदू सेठ, राजकुमार सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि राजीव गांधी जी के आदर्शों और उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर संगठन को मजबूत करेंगे। अमरजीत भगत जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “राजीव गांधी जी ने भारत को आधुनिक तकनीकी युग की ओर अग्रसर किया। उनके विचार और दृष्टिकोण आज भी हम सबके लिए प्रेरणा हैं।” कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने किया एवं अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








