Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 55% किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 55% किया गया

रायपुर, 19 अगस्त 2025।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को राज्य के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 4 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के बराबर हो जाएगा।

नवंबर से मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ प्रदेश के कर्मचारियों को नवंबर माह से प्राप्त होगा। यह कदम राज्य सरकार की अपने कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें