Search
Close this search box.

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

बतौली / बतौली में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नागमणि पैकरा ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता श्री राजेंद्र पैकरा, श्री श्रवण यादव, विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक गण सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए देशभक्ति की शपथ ली और बच्चों को शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें