Search
Close this search box.

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटईकेला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटईकेला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

 

बतौली। आजादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटईकेला में बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसएमडीसी अध्यक्ष सुधा सिंधु वैध ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के पश्चात झंडे को सलामी दी।अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्रों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराया तथा स्वतंत्रता प्राप्ति में वीर जवानों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने और उनकी विरासत को संजोकर रखने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति जैसे मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनों ने सराहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया तथा अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें