Search
Close this search box.

बतौली जनपद पंचायत प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बतौली जनपद पंचायत प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

बतौली, 15 अगस्त। जनपद पंचायत प्रांगण में 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता तिर्की एवं जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू हरी गुप्ता ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात ध्वज प्रणाम कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर जवानों के बलिदान को स्मरण किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और आजादी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि यह दिवस उन अमर शहीदों के बलिदान को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

 

इस अवसर पर अमित गुप्ता, हरी गुप्ता, नवीन गुप्ता, जनपद सीईओ लक्ष्मी नारायण सिदार, बीईओ शरद चंद मेशपाल  सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और आपसी सौहार्द्र बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें