79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया – बतौली विकासखंड में धूमधाम
बतौली, 15 अगस्त 2025 – देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड बतौली में भी स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने सर्वप्रथम बतौली मंगल भवन के समीप भारतीय जनता पार्टी मंडल में ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उन्होंने बेलकोटा हाई स्कूल में भी ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
- ध्वजारोहण के पश्चात विभिन्न विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया गया। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री विश्वनाथ यादव, अमित गुप्ता, गणेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, वरिष्ठ जन कैलाश गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, अनिमेष अग्रवाल,स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य देशभक्त नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








