स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए बतौली थाना प्रभारी चंद्र प्रताप तिवारी सम्मानित
अंबिकापुर, 15 अगस्त 2025 – 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित मुख्य समारोह में बतौली थाना प्रभारी श्री चंद्र प्रताप तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों और अनुकरणीय सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सरगुजा कलेक्टर श्री संदीपन भोसकर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी तिवारी को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी श्री तिवारी की यह उपलब्धि न केवल बतौली थाना के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई है। उनके सम्मान को लेकर क्षेत्रवासियों में अत्यंत हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। अपने सरल, सहज, मिलनसार एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण श्री तिवारी हमेशा से जनता और विभाग के बीच विशेष पहचान रखते हैं। अपने कर्तव्यों का निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करते हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी अलग छवि बनी हुई है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








