Search
Close this search box.

घर-घर तिरंगा अभियान की सफलता हेतु बतौली मंडल में आयोजित हुई विशेष बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

घर-घर तिरंगा अभियान की सफलता हेतु बतौली मंडल में आयोजित हुई विशेष बैठक

 

बतौली, 08 अगस्त 2025 “हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा” अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज बतौली मंडल में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य मंडल के सभी शक्तिकेंद्रों एवं बूथ स्तर पर इस राष्ट्रभक्ति अभियान को सुचारू रूप से पूर्ण करना रहा।

बैठक में जिले से आए कार्यक्रम प्रभारी श्री जन्मेजय मिश्रा जी तथा सह-प्रभारी श्री निश्चल प्रताप सिंह जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। साथ ही जिला महामंत्री देवनाथ सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री आशीष कुमार गुप्ता जी, महामंत्री श्री विश्वनाथ यादव जी एवं श्रीमति ललिता तिर्की जी की सक्रिय भागीदारी से बैठक को दिशा व ऊर्जा मिली।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नानमणि पैकरा, नवीन गुप्ता, सुधा सिंधु महराज, राजेंद्र पैकरा, विशाल गुप्ता, संतोष गुप्ता, तेजबल नागेश, नितिन गुप्ता, पुरुषोत्तम पैकरा, विनोद पैकरा, श्रवण यादव, दुल्लर यादव, मोतीलाल, चन्दर मिंज, नीलकंठ यादव सहित बड़ी संख्या में मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति का उत्सव है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जनसंपर्क कर प्रत्येक घर तक तिरंगा फहराने की प्रेरणा पहुंचानी है।

मंडल अध्यक्ष श्री आशीष गुप्ता जी ने आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने हेतु सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुट जाएं, ताकि बतौली मंडल आदर्श बनकर उभरे।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें